उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी: ठुकराल

0

रुद्रपुर, 06 जनवरी (हि.स.)। भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत शिवपुर में 500 मीटर सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारम्भ किया। विधायक ठुकराल ने विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कोने-कोने में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।
भाजपा सरकार में विकास कार्य युद्धस्तर पर पूरे किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विजन के तहत काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। विपक्षी दल मुद्दा विहीन हो चुके हैं और जनता को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कल्पना, सरिता चौधरी, चमन सिंह, निखिल मण्डल, तापस सरकार, नित्यानंद दास, देवाशीष शील, भोला हाल्दार, दुलाल मलिक, रवि विश्वास, पुरुषोत्तम विश्वास, सपन मण्डल आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *