सरिस्का में बाघिन 19 दो शावकों के साथ आई नजर, सीएम ने ट्वीट कर जताई खुशी

0

जयपुर, 05 जनवरी (हि.स.)। अलवर जिले में स्थित सरिस्का से वन प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। यहां बफर रेंज के बारा लिवारी में बाघिन एसटी 19 दो शावकों के साथ पहली बार नजर आई है। सरिस्का क्षेत्र में लगे कैमरा ट्रैप में इनकी फोटो दर्ज हुई है। दोनों शावकों की उम्र करीब दो माह है। बाघिन संग शावकों के दिखने पर सीएम गहलोत ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ऐसे कुनबे को आगे बढ़ते देखना सुखद है।
सरिस्का में हाल के महीनों में बाघिन एसटी 19 की विशेष मॉनिटरिंग कैमरा ट्रैपिंग से की जा रही थी। इस क्षेत्र में मॉनिटरिंग के लिए कैमरा ट्रैप पूर्व में ही लगा दिए गए थे। अब इस क्षेत्र में और अधिक निगरानी वन विभाग की तरफ से की जा रही है। बाघिन संग शावकों के दिखने पर सीएम गहलोत ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ऐसे कुनबे को आगे बढ़ते देखना सुखद है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर अब 25 हो गई है। सरिस्का में लगातार बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। ये रिजर्व बाघों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता रहा है। बीच में सरिस्का बाघ विहीन हो गया था, उसके बाद बाघों को सरिस्का में दोबारा बसाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *