पाकिस्तान से आए शरणार्थी दानिश, गीता को भारत की नागरिकता

0

अफगानिस्तान, पाकिस्तान के 30 हिंदू शरणार्थियों को मिली अब तक नागरिकता

फरीदाबाद (हरियाणा), 05 जनवरी (हि.स.)। जिला उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को पाकिस्तान के दानिश और गीता को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा गया। यह दोनों शरणार्थी हैं। यह जानकारी जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से 30 से ज्यादा शरणार्थी हिंदुओं को अब तक भारत की नागरिकता प्रदान की जा चुकी है।

भारतीय नागरिक बनने पर खुश दानिश ने कहा कि उसके लिए यह सपने जैसा है। पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। इसलिए उसे भारत आना पड़ा। फिलहाल वह यहां नौकरी कर रहे हैं। गीता पाकिस्तान के बन्नू से करीब 10 साल पहले भारत आई थीं। भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद गीता ने कहा कि नागरिकता प्रमाण पत्र पाकर वह बहुत खुश है। उसके परिवार के सभी लोग भारत आ चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *