प्रधानमंत्री मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई

0

नई दिल्ली, 5 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। राष्ट्रीय विकास में उनकी बुद्धिमता और स्मारकीय योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने अनेक कार्यकर्ताओं को तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्म पांच जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री थे। वर्तमान में वह भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *