राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण वीकेंड कर्फ्यू, पूरी क्षमता से चलेगी बस व मेट्रो – A

0

नई दिल्ली, 04 जनवरी (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये वेरियेंटट ओमिक्रोन से संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू (साप्ताहिक) लागू किये जाने का फैसला किया गया।यह कर्फ्यू हर सप्ताह शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। यानि शनिवार और रविवार को पूरे दिन और रात्रि को कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।इसके साथ ही मेट्रो और बसों को पूरी क्षमता से चलाने की अनुमति दी गई है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक संवाददाता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों और गाड़ियों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली में पहले से ही नाईट कर्फ्यू लगा हुआ है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि राजधानी सहित देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड को लेकर काफी सीखने को मिला। आगे उन्होंने बताया कि पिछले 8-10 दिन में जो केस आये हैं उनमें से 11 हजार अभी एक्टिव केस हैं। इनमें से 350 अस्पताल में भर्ती हैं। इन्ही 350 मामलों में एयरपोर्ट से आये लोग भी शामिल है। जिनमें से 124 ऑक्सीजन पर हैं। इसके अलावा वेंटिलेटर पर सात मरीज हैं।

एक्सपर्ट मानते हैं कि ओमिक्रोन का बेहद मामूली असर होता है। इसलिए सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के लिए मास्क लगाए और संक्रमण होने पर होम आइसोलेशन इसका सबसे बेहतर उपाय है। अस्पताल तभी जाये जब आपको सांस लेने में दिक्कत आ रही हो।

डीडीएमए बैठक में लिए गए फैसले
शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा, आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य सभी सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे, निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे, बस और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, लेकिन बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रैपिड टेस्टिंग की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *