उप्र : चार आईपीएस का तबादला, प्रयागराज और हरदोई जिले के पुलिस कप्तान बदले

0

लखनऊ, 04 जनवरी (हि.स.)। शासन ने मंगलवार की सुबह चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें प्रयागराज और हरदोई जिले के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।

पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। उनकी जगह पर हरदोई के एसपी रहे अजय कुमार को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है। राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय से हरदोई जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया है। ओम प्रकाश सिंह को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।

गौरतलब है कि अगामी विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने में आईपीएस अफसरों के तबादले किए जाने हैं। जिसको लेकर कार्रवाई शुरु हो गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *