दिलीप सिन्हा फिर बने कराटे संघ के जिलाध्यक्ष, गोविंद बने महासचिव

0

बेगूसराय, 04 जनवरी (हि.स.)। बेगूसराय जिला कराटे संघ का पुनर्गठन कर लिया गया है। जिला मुख्यालय के श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम लोहिया नगर में आयोजित जिला कराटे संघ की बैठक में 11 क्लब के कोच एवं सदस्य उपस्थित हुए। जिसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर दिलीप कुमार सिन्हा को संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि गोविंद कुमार जिला महासचिव, शीला कुमारी कोषाध्यक्ष, खुशबू कुमारी एवं राजीव कुमार उपाध्यक्ष तथा रवि कुमार संयुक्त सचिव के पद पर चुने गए। कार्यकारणी सदस्य के पद पर काशिफ अंसारी, सोनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, रोहित कुमार एवं आस्था को चुना गया।

बैठक में ओपन स्टेट कराटे प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रतियोगिता में करीब 15 सौ प्रतिभागी भाग लेंगें। इस राज्य स्तरीय आयोजन की रूपरेखा को लेकर अगले सप्ताह फिर बैठक होगी। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने जिला कराटे संघ के नई कार्यकारणी कमिटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और सभी को अपने-अपने पद की गरिमा को बनाए रखने तथा ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *