रानीपुर के पार्कों का होगा सौंदर्यकरणः आदेश

0

हरिद्वार, 03 जनवरी (हि.स.)। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र स्थित विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण की कड़ी में लगभग एक करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से होने वाले पार्कों के सौंदर्यकरण कार्यों का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नारियल फोड़कर कार्य शुरू कराया। चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के खेलने के लिए हर पार्क में झूले आदि लगाए जा रहे हैं। साथ ही हर पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था भी की जा रही है। आने वाले 1 हफ्ते के अंदर ही एक करोड़ की लागत से शृंखलाबद्ध तरीके से विधानसभा क्षेत्र के कुछ अन्य पार्कों का भी सौंदर्यकरण शुरू कराया जाएगा। इन सभी पार्कों में भी झूले, बेंच एवं ओपन जिम भी बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर सभासद अशोक मेहता,विपिन चौहान,अजय मलिक, हरिओम, पंकज चौहान,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, मंगलमूर्ति शर्मा, सुरेंद्र करणवाल, राकेश चौहान, ए एन उपाध्याय, प्रवीण कपिल,राम कुमार चौधरी, अनिल वशिष्ठ, मनोज शुक्ला,पंकजचौहान, एसएस बिष्ट,रोहित कुमार, ममता सैनी, कमल सिंह, सुमन पंत, अनुज चौहान, नागेंद्र चौहान, एसएस सोहेल, एनपी सिंह,रणवीर सिंह, अशोक शर्मा, एएन उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, कैलाश जोशी, अरुणा चौहान, मीनाक्षी शर्मा, ममता शर्मा, गणेश पुरोहित, गौरव अरोड़ा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *