सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का: कौशिक

0

-भाजपा की जनहितकारी नीतियों व विकास पर जनता की मोहर
सोनीपत, 10 मार्च (हि.स.)। सांसद रमेश कौशिक ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व देने वाले सबसे लोकप्रिय नेता हैं। देश के चार राज्यों में चुनावों में मिली सफलता इसका प्रमाण है। जनता ने खुले दिल से प्रधानमंत्री मोदी की जनहितकारी नीतियोंं तथा विकास कार्यों पर मोहर लगाई है।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया है। उत्तराखंड तथा मणिपुर और गोवा में भाजपा ने दमदार जीत दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि नि:संदेह चार प्रदेशों मेंं मिली मजबूती से कार्यकर्ताओं के उत्साह को बल मिलेगा। कार्यकर्ताओं के लिए यह जश्न का अवसर है, जिसमें बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। सांसद के अपने कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *