मोदी-योगी के प्रति जनता के विश्वास की जीतः धर्मेंद्र सिंह

0

गोरखपुर, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। जनता ने भाजपा को दगा देने वाले दागियों को भी सबक सिखाते हुए भाजपा का परचम लहराया है। यह बातें भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कही।

डॉ. सिंह ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर क्षेत्रीय कार्यालय में जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं। भाजपा की पांच साल की सरकार में प्रदेश का देश और दुनिया में मान बढ़ा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बनने से अब विकास का पहिया तेज गति से चलेगा। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई है। खासकर गोरखपुर मंडल में भाजपा ने बहुतेरे ऐसी सीटें जीती हैं, जहां भाजपा को आजादी के बाद से सफलता नहीं मिली थी। इसमें चिल्लूपार, नौतनवा और भाटपरानी शामिल हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बूथ से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय टीम को देते हुए सभी के प्रति आभार भी जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *