कानपुर की तीन सीटों पर एनडीए ने दर्ज की जीत, एक पर सपा विजयी

0

कानपुर, 10 मार्च (हि.स.)। विधान सभा चुनाव की चल रही मतगणना में कानपुर की तीन सीटों पर एनडीए यानी भाजपा और अपना दल एस ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं एक सीट पर सपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। चार सीटों पर अभी भी भाजपा बढ़त बनाये हुए है। बची हुई दो सीटों पर सपा के उम्मीदवार बढ़त लिए हुए हैं।
किदवई नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने अपने निकटतक प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय कपूर को हरा दिया है। किदवई नगर सीट पर भाजपा के महेश त्रिवेदी को 12वें राउंड में 100799 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के अजय कपूर को 63548 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के अभिमन्यु गुप्ता को 6535 और बसपा से मोहन मिश्रा को 3392 वोट मिले हैं। आर्यनगर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने जीत दर्ज की है। अमिताभ बाजपेई को 76241 वोट मिले हैं। सुरेश अवस्थी को 68538 वोट मिले हैं। 7703 वोट से अमिताभ बाजपेई ने जीत दर्ज की है। घाटमपुर से अपना दल की प्रत्याशी सरोज कुरील ने जीत दर्ज की है। बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा जीते। सीसामऊ और कैंट से सपा के उम्मीदवार बढ़त लिए हुए हैं तो वहीं महाराजपुर, गोविन्द नगर, कल्याणपुर और बिल्हौर में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं और इन सभी की लगभग जीत तय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *