भोजपुर से भाजपा उम्मीदवार नागेंद सिंह चुनाव जीते

0

फर्रुखाबाद,10 मार्च (हि. स.)। भोजपुर विधान सभा से चुनाव लड़े नागेंद सिंह राठौर चुनाव जीत गए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अरसद जमाल को दूसरी बार पराजित किया है।
चुनाव जीतने के बाद विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि भोजपुर की जनता ने विरोधियों को करारा जबाब दिया है। भोज पुर की जनता के हर सपने साकार किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी। अन्याय और अत्याचार के विरुध्द उनका संघर्ष जारी रहेगा। शासन की नीतियों के अनुसार जन जन को लाभ पहुंचाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *