चार राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित गुवाहाटी में कार्यकर्ता मना रहे जश्न

0

-फैंसी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराकर की नारेबाजी
गुवाहाटी, 10 मार्च (हि.स.)। देश के चार राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए सात चरणों के मतदान के बाद गुरुवार की सुबह से मतगणना आरंभ हुई। जैसे-जैसे रुझान सामने आते गये, भाजपा की चार राज्यों में फिर से सत्ता में वापसी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई देने लगा। देश के अन्य हिस्सों के साथ ही असम में भी भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा जीत की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर की व्यावसायिक राजधानी के रूप में विख्यात गुवाहाटी के फैंसी बाजार में दोपहर के समय भाजपा के कार्यकर्ता झंडा, बैनर लेकर सड़कों पर खुशियां मनाते नजर आए। असम भाजपा आज तिहरी खुशियां मना रही है।
09 मार्च को असम के नगरपालिका चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 80 नगरपालिकाओं में से 74 पर एकतरफा जीत हासिल की है। इधर, माजुली विधानसभा उप चुनाव में भी गुरुवार को हुई मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार भुबन गम की भारी जीत के साथ ही देश के चार राज्यों में भाजपा की सरकार दुबारा पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इसकी खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *