भारी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0

कानपुर, 10 मार्च (हि.स.)। विधान सभा चुनाव में कानपुर की 10 सीटों में सात सीटों पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और पटाखा दागकर व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया जा रहा है।
विधान सभा चुनाव की जब गुरुवार को नौबस्ता गल्ला मण्डी में गिनती शुरु हुई तो शुरुआत से कानपुर की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली। यह बढ़त लगभग अंत तक बरकरार रहने वाली है। हालांकि तीन सीटों पर कभी सपा तो कभी भाजपा ने बढ़त बनाई और फाइनल तक पहुंचने तक सपा बढ़त बरकरार रखे हुए है। बाकी सात सीटों पर भाजपा की बढ़त बनी हुई है और लगभग यही अंतिम परिणाम रहने वाला है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर खुशी का माहौल बना हुआ है। गल्ला मण्डी से करीब एक किमी दूरी पर बने भाजपा कैंप कार्यालय पर समर्थक पटाखे फोड़कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी मना रहे हैं। इसके साथ ही ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर डांस भी कर रहे हैं। यह माना जा रहा है कि पिछली बार की भांति इस बार भी कानपुर में सात सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *