वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ मोटरसाइकिलें बरामद

0

फतेहाबाद, 10 मार्च (हि.स.)। फतेहाबाद पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस ने वाहन चोरी मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हरियाणा के हिसार, हांसी और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से चोरी की गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि पकड़े गये युवक की पहचान अभिषेक उर्फ मान के रूप में हुई। वह टोहना की गीता कालोनी का रहने वाला है।
डीएसपी के मुताबिक, आरोपित से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर भूना के कुलां रोड पर बंद पड़ी शुगर मिल से आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपित इन मोटरसाइकिलों को यहां आसपास के क्षेत्रों में बेचने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *