मेरठ जिले में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर

0

मेरठ, 10 मार्च (हि.स.)। मेरठ जनपद की 07 विधानसभा सीटों पर रुझानों में भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
मेरठ शहर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी 11641 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा को 9803 वोट मिल हैं। सरधना सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम दूसरे राउंड के बाद 14794 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान 5110 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। मेरठ कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को तीसरे राउंड के बाद 14044 वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी मनीषा अहलावत को 3119 और बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा को 2195 वोट मिले हैं। मेरठ दक्षिण सीट से तीसरे चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर को 13494 वोट मिले हैं तो सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को 8510 तथा बसपा प्रत्याशी दिलशाद को 3476 वोट मिले हैं। सिवालखास सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह को 4236 और रालोद के गुलाम मोहम्मद को 3276 वोट मिले हैं। किठौर सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी को 6013 वोट तथा सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर को 11091 वोट मिले हैं। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम को दूसरे चरण के बाद 8172 वोट मिले तो भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक को 6341 वोट मिले हैं तो सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को अभी तक 1150 वोट मिले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *