मतगणना : उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य शुरुआती रुझानों में आगे

0

लखनऊ, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
शुरुआती रूझान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बढ़त बनाए हुए हैं। वह कौशांबी जिले के सिराथू सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। कानपुर के महाराजपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना, कुंडा सीट से राजा भैया, स्वार सीट से मो0 आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और प्रयागराज में शहर दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी आगे चल रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *