कानपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

0

कानपुर,10 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनपद में मतगणना का काम शुरू हो गया है। मतगणना कर्मी टेबल पर मतदान की गिनती करने में जुट गये हैं। प्रारंभ में बैलेट पेपर को लेकर मतगणना शुरू हुई है। शुरुआती रुझान में महाराजपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना आगे चल रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना को लेकर स्थल पर भारी सुरक्षा बलों को लगाया गया है। जिला निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *