हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा : दिलीप सैकिया

0

रांची, 09 मार्च (हि.स.)। झारखंड भाजपा के प्रभारी दिलीप सैकिया ने कहा कि पार्टी हेमंत सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के चेहरे को जनता के बीच उजागर करेंगे। हेमन्त सरकार जनविरोधी ही नहीं बल्कि देशविरोधी ताकतों को मदद कर रही है। हेमन्त सरकार के खिलाफ जनजागरण खड़ा करेंगे। तुष्टीकरण राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम खम से लड़ेगी। मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख को सशक्त बनाना है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। जानबूझकर भाषा के नाम पर, स्थानीयता के नाम पर लड़ाया जा रहा है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर आन्दोलन होगा। नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्थानीयता पर हेमन्त सरकार को अपना रूख साफ करना चाहिए। हेमन्त सरकार जान बूझकर प्रदेश की जनता को उलझाकर रखी है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारत के बढ़ते ताकत एवं संपन्नता से विपक्ष और विदेशी एजेंट घबराया हुआ है। भारत वैभव संपन्नता की ओर बढ़ रहा है। इससे घबराकर अलगाववादी भारत को तोड़ने के लिए अलग अलग एजेंडा लेकर आ रहे हैं। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है। इस दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना है। पार्टी ज्यादा से ज्यादा झंडे लगाएगी और अन्य कार्यक्रम करेगी। पार्टी दिवस के मौके पर विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पार्टी की स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *