भाजपा महिला मोर्चा ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों का किया स्वागत

0

धौलपुर, 9 मार्च (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की धौलपुर जिला इकाई की ओर से यूक्रेन से वापस अपने घर लौटे मेडिकल छात्रों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने वतन वापस लौटे मेडिकल छात्रों को रोली तिलक लगा तथा माला पहनाकर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने समूचे विश्व में एक अपनी अलग पहचान बनाई है। यह भारत की ताकत का ही नतीजा है कि पूरे विश्व में सिर्फ भारत ही एक एसा देश है, जिसने रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच में अपने नागरिकों को सकुशल अपने घर तक पहुंचाया है। जबकि, कई विश्व में महाशक्ति कहे जाने वाले देश ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। गोस्वामी ने यूक्रेन की विस्तीनिया यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हर्ष चौधरी, कुलदीप सिंह एवं शिवपाल सिंह का तिलक किया तथा माला पहनाई। इस मौके पर घर वापस लौटे मेडिकल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा पीएम मोदी का आभार जताया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *