किसी योजना का डीपीआर बनाने में चार साल लगता है: नीलकंठ सिंह मुंडा

0

रांची, 09 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन बुधवार को भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने खूंटी में बायपास सड़क बनाने की मांग प्रश्नकाल में की। उन्होंने कहा कि खूंटी बायपास को वर्ष 2019 में ही कैबिनेट से पारित कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्या चार साल तक किसी योजना की डीपीआर बनाने में लगता है। अबतक इसपर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
जवाब में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक कॉन्ट्रेक्टर का चयन कर लिया जाएगा। साथ ही छह महीने के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले चार वर्ष में काम पूरा हो जाएगा। मंत्री के जवाब से नाखुश विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्रीऔर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच पिछले दिनों बात हुई थी। इसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सड़क निर्माण के लिए पैसे की कमी नहीं है। योजना बनाकर दीजिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योजना तैयार करने के प्रति उदासीन है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *