मनरेगा मजदूरों के तीन माह के बकाये मानदेय का भुगतान जल्द : आलमगीर

0

रांची, 09 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह सच है कि पिछले तीन महीने से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों का मानदेय 178 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से सीधे उनके खाते में जाता है। राज्य सरकार ने मानदेय में राज्य मद से 27 रुपये की बढ़ोतरी की है। बकाये भुगतान को लेकर हर महीने केंद्र सरकार स्व पत्राचार किया जा रहा है। बहुत जल्द मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाएगी।
झामुमो विधायक समीर मोहंती ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से यह सवाल किया था कि मनरेगा मजदूरों का तीन महीने की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण मजदूरों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द तीन महीने के बकाया मजदूरी भुगतान का आग्रह सरकार से किया। इसपर मंत्री की ओर से जवाब दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *