पचास वर्ष के बाद बना पक्का स्कूल

0

नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। केजरीवाल सरकार के प्रयासों से आरामबाग में 50 वर्ष बाद पक्का स्कूल बना है। पोर्टा केबिन में चल रहे है स्कूल के लिए केजरीवाल सरकार ने पक्की इमारत बनवाई है। विधायक विशेष रवि ने बताया कि 1972 से सर्वोदय कन्या विद्यालय पोर्टा केबिन से चल रहा था। नए स्कूल में गणित लैब, विज्ञान लैब और आधुनिक क्रीड़ा मैदान जैसी सभी सुविधाएं हैं।
करोल बाग स्थित आराम बाग के इलाके में 50 वर्षों से पोर्टा केबिन से चल रहे स्कूल के लिए केजरीवाल सरकार ने नई आलीशान इमारत बनवायी है। विधायक विशेष रवि ने आठ मार्च को उद्घाटन कर स्कूल बच्चों को समर्पित किया है।
विधायक विशेष रवि ने कहा कि 2019 में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने इस स्कूल को पक्का बनवाने का निर्णय लिया। कोरोना से आयी बाधा के बावजूद इसे रिकॉर्ड वक्त में बनवा कर अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की है।
विशेष रवि ने कहा कि पहले की सरकारों ने शिक्षा की हमेशा से ही अनदेखी की थी। इसी कारण से यह स्कूल कभी पक्का नहीं बन पाया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार बनते ही तेजी से स्कूलों के निर्माण का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में गणित लैब, विज्ञान लैब और आधुनिक क्रीड़ा मैदान जैसी सभी सुविधाए उपलब्ध हैं। 2022-23 सत्र से इस स्कूल में कक्षाएं शुरू होंगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *