मतगणना की तैयारीः कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन

0

गोपेश्वर, 09 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैनात कार्मिकों का बुधवार को वरिष्ठ आईएएस ऑब्जर्वर बदरीनाथ विधान सभा पंकज, थराली सौम्यजीत दास और कर्णप्रयायग सौम्या भट्टाचार्य तथा जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की मौजूदगी में सुपरवाइजर, सहायक सुपर वाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में किया गया।
इस रेंडमाइजेशन में ईवीएम मशीन मतगणना के लिए 51 सुपर वाइजर, 54 सहायक सुपर वाइजर, 66 माइक्रो ऑब्जर्वर सहित कुल 171 और पोस्टल बैलेट के लिए 29 सुपर वाइजर, 58 सहायक सुपर वाइजर, 29 माइक्रो ऑब्जर्वर सहित कुल 116 कार्मिकों की तैनाती की गई है।
रेंडमाइजेशन के दौरान एसपी श्वेता चौबे, सीडीओ वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रमन पुंडीर आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *