मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी: जिलाधिकारी

0

देहरादून, 09 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में बनाए गए मतगणना स्थल बनाए गए हैं। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं को लेकर जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना असिस्टेंट व माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे और पोस्टल बैलेट मतगणना टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, दो असिस्टेंट एक मार्करों ऑब्जर्वर एक एआरओ तैनाती की गई है। इसी प्रकार ईटीपीबीएस टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर एक मतगणना असिस्टेंट तैनात रहेगा। प्रत्येक कक्ष में ईटीपीबीएस के लिए एक एआरओ तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों के दो चरण के प्रशिक्षण हो चुके हैं, जिसमें सभी जरूरी जानकारियां दी जा चुकी है। मतगणना स्थल पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी साथ ही उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं को कोरोना के दोनों डोज लगे होने का प्रमाण पत्र या एक डोज लगे होने की दशा में 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट टेस्ट की अनिवार्यता होगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए जा चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *