राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हुआ भारत के प्रथम आयुष स्टैंडर्ड क्लब का शुभारंभ

0

जयपुर, 8 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एडीजीपी मालिनी अग्रवाल एवं प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो कनिका कालिया उपस्थित रही।

संस्थान के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीव शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 151 महिलाओं, छात्रा, शिक्षक, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एडीजीपी मालिनी अग्रवाल ने महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए अपने सुझाव छात्रों के समक्ष रखे एवं उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता से जुडे़ मुद्दों पर तत्परता दिखाने को प्रेरित किया।

भारतीय मानक ब्यूरो प्रमुख कनिका कालिया ने आयुष के प्रथम स्टैंडर्ड क्लब के गठन एवं उसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय मानकता से जुड़े हाल मार्किंग एवं उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला। प्रोफ़ेसर मीता कोटेचा का प्रो वाईस चांसेलर नियुक्त होने पर समस्त नारी शक्ति द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संस्थान में नवनियुक्त महिला शिक्षकों का भी स्वागत एवं सम्मानित किया गया। अंत में प्रोफेसर मीता कोटेचा ने आभार जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *