ममता ने बनाई तृणमूल की नई कार्यकारिणी, सुब्रत प्रदेश अध्यक्ष

0

कोलकाता, 08 मार्च (हि.स.)। पिछले महीने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी की नई कार्यकारिणी बनाई है। सुब्रत मुखर्जी को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि ममता के विश्वस्त रहे पार्थ चटर्जी को दोबारा महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और 19 प्रदेश महासचिवों समेत करीब 20 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
चार संगठनात्मक जिलाध्यक्षों के अलावा प्रदेश स्तर पर नेताओं की जिम्मेदारी को लेकर भी कई फेरबदल हुए हैं। तापस राय को तृणमूल का राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसलिए उन्हें उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष के पद से मुक्ति दी गई है। उनकी जगह सुदीप बनर्जी को उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
तुषार दलुई को तामलुक संगठनात्मक जिलाध्यक्ष बनाया गया था। सौमेन महापात्रा को इस संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। गोपाल सेठ को संगठनात्मक जिला बनगांव का अध्यक्ष बनाया गया है। कल्लोल खान को कृष्णानगर के जिलाध्यक्ष के पद पर लाया गया है।
ममता ने कहा कि बनगांव को लेकर कई शिकायतें हैं। इसलिए जिलाध्यक्ष बदल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर बाद में किसी जिले का अध्यक्ष बदलने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा।
सौगत राय, शोभनदेव चटर्जी, ब्रात्य बसु, शताब्दी राय, मानस भुइयां को राज्य समिति का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। देव, डेरेक ओ ब्रायन और रवींद्रनाथ चटर्जी को भी राज्य समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं दूसरी ओर फिरहाद हकीम, कुणाल घोष, अर्पिता घोष और मनोरंजन व्यापारी महासचिव नियुक्त हुए हैं। राज चक्रवर्ती को सांस्कृतिक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही सुदीप बनर्जी, अरूप बिस्वास, डेरेक ओ ब्रायन, चन्द्रिमा भट्टाचार्य और कुणाल घोष को लेकर मीडिया कमेटी तैयार करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेवारी मानस भुइंया को और सब्यसाची दत्ता को दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *