घरों में होली की तैयारी शुरु, पापड़ और चिप्स बनाने में जुटी महिलाएं

0

लखनऊ, 08 मार्च (हि.स.)। रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक ओर जहां महिलाएं घरों में पापड़, चिप्स और चावल की कचरी बना रही हैं, वहीं बाजारों में भी पापड़, चिप्स बनाने की मशीने बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि होली 17 और 18 मार्च को है। अब होली के कुछ ही दिन बचे हैं। घरों में महिलाएं पापड़, चिप्स बनाने में जुटी हैं। सुबह होते ही महिलाएं घर की छतों पर पापड़ बनाने में जुट जाती हैं। दिनभर उसका रख-रखाव करती हैं और सूर्य ढलते ही सुखाकर रख लेती है।
गृहणी शालिनी त्रिवेदी ने बताया कि होली पर पापड़ और चिप्स बनाने की परम्परा चली आ रही है, इसलिए बना रहे हैं। हालांकि अब तो बजारों में भी सब रेडीमेड मिलता है, लेकिन उससे पूरा नहीं पड़ता है। उमा ने बताया कि बाजार में आलू 50 रूपए का ढाई किलों और तीन किलों के भाव से मिल रहा है। पापड़ चिप्स बनाने में बहुत मेहनत लगती है, इसलिए सोचती हूं कि बाजार से लेले। लेकिन सगुन के तौर थोड़ा तो बनाएंगे ही।
निशातगंज स्थित एक बर्तन की दुकान के मालिक आशु शुक्ला ने बताया इस बार होली पर पापड़, चिप्स बनाने की नई मशीन आई हैं। पूड़ी-पापड़ बनाने की मशीन 250 रूपए की हैं। इजी प्रेस मशीन में 14 तरह की नमकीन बन जाती है। चिप्स बनाने की मशीन पीतल, स्टील और लोहे में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 250 रूपए से शुरू है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *