राजस्थान की दो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

0

जयपुर/नई दिल्ली, 8 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राजस्थान में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सबसे अधिक टीके लगाने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता (एएनएम, सीएचसी, मकराना, नागौर) और कौशल्या (एएनएम, सांगानेर, जयपुर) को सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दोनों कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजस्थान टीम के डॉ. केएल मीना, डायरेक्टर, रीप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ और डॉ. रघुराजसिंह, प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर, (टीकाकरण) भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *