आयकर टीम ने प्लाईवुड के कारोबारी के ठिकानें में मारा छापा

0

मेरठ, 08 मार्च (हि.स.)। शाहजहांपुर में सपा नेता की फैक्टरी और आवास पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग की टीम ने प्लाईवुड के कारोबारी के यहां छापेमारी की है।
टैक्स चोरी के आरोप में देहरादून और गाजियाबाद की टीमों ने प्लाईवुड के कारोबारी दिल्ली रोड स्थित हरीश प्लाईवुड की दुकान और आवास पर एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने परिवार के सभी लोगों का मोबाइल जब्त कर किसी को भी बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बाहर से भी किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टीम घर और दुकान में दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है, अभी कोई अहम जानकारी उनकी ओर से मीडिया को नहीं दी गई है। इसके अलावा आयकर विभाग ने एचआर केमिकल फैक्ट्री में भी छापा मारा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *