ACB ने 5 हजार रुपए घूस लेते पुलिसकर्मी को दबोचा

0

पलामू 08 मार्च।पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए पड़वा थाना के जमादार मुन्नालाल जामुदा को 5 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जमादार ने एक व्यक्ति से समय पर केस डायरी भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
इसी शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया। जैसे ही जमादार ने रिश्वत के पैसे अपने हाथ में लिए तभी उसे दबोच लिया गया। एसीबी के डीएसपी अशोक कुमार गिरी और राजा कुमार मित्रा ने गिरफ्तारी में अपनी भूमिका निभाई। हाल के दिनों में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत खोर सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *