मछुआरों की जाल में फंसा दुर्लभ कछुआ

0

महिषादल, 08 मार्च (हि.स.)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में मछुआरों द्वारा एक दुर्लभ प्रजाति के कछुए को पकड़ा गया है। महिषादल के पूर्व श्रीरामपुर इलाके में रूपनारायण नदी से मंगलवार सुबह एक ऑस्ट्रेलियाई रिडले कछुआ को मछुआरों ने पकडा है। कछुए का वजन करीब 35 किलो है। नदी से कछुआ बरामद होने के बाद मछुआरों ने इसे पास की बयागड़ा नहर के पानी में बांध रखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
जिला वन अधिकारी अनुपम खान ने बताया कि कछुआ बरामद होने की खबर मिली है। वनकर्मी मौके पर गए है। विशेषज्ञों ने कछुआ की पहचान रिडले के रूप में की है। महिषादल राज कॉलेज के प्रोफेसर और वैज्ञानिक शुभमॉय दास ने कहा कि रिडले कछुआ के नदी के मीठे पानी में नही आते है। वे समूहों में रहते हैं। संभवतः जलवायु परिवर्तन के कारण नदी की बढ़ती लवणता के कारण ये यह नदी में चला आया है। इसके आकार को देखने पर यह मादा रिडले जैसा लगता है। कभी यह दीघा-शंकरपुर इलाके में आया करते थे। स्थानीय लोग इसे बालीगढ़ कहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *