घोड़े पर सवार होकर सदन पहुंचीं अंबा प्रसाद

0

रांची, 8 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने महिला विधायकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर सदन पहुंचीं।
अंबा इससे पहले भी घोड़े की सवारी कर चुकी हैं। वह जब विधायक निर्वाचित होकर सदन पहुंचीं तो घोड़े पर ही सवार होकर गई थीं। अंबा मौजूदा झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं। अंबा के माता-पिता भी पहले विधायक रह चुके हैं। पिता योगेंद्र साहू के जेल जाने के बाद अंबा ने चुनाव लड़ा और उन्हें सफलता मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *