हिमाचल: ग्लेशियर गिरने से फंसे 119 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

0

कुल्लू, 08 मार्च (हि.स.)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में ग्लेशियर गिरने से सौ से अधिक लोग फंस गए थे, जिन्हें रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित निकाल लिया गया।
घटना सोमवार की है जब अचानक ग्लेशियर गिरने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। जिसके कारण 100 लोग फंस गए। घटना की जानकारी जिला प्रशासन को मिली। जिसके बाद रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और वहां फंसे सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि लोहनी से 119 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसमें 43 महिलाएं, 69 पुरुष व 7 बच्चे शामिल थे। इसके साथ रोहली से 11 पुरुष, 2 महिलाएं व 1 बच्चा रेस्क्यू किया गया है।
ग्लेशियर के कारण 16 वाहन फंस गए थे जिनमें 7 वाहन मनाली से पांगी तथा 9 वाहन पांगी से मनाली की तरफ जा रहे थे। रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को सुरक्षित तिंदी पहुंचाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *