जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने लांस क्लूजनर

0

हरारे, 8 मार्च (हि.स.)। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (जेडसी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
जेडसी ने सोमवार को हुई बैठक के दौरान क्लूजनर के नियुक्ति की पुष्टि की। बैठक के बाद, क्रेग एर्विन को जिम्बाब्वे के एकदिनी और टी-20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है, जबकि सीन विलियम्स टेस्ट टीम का नेतृत्व करेंगे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “क्लूजनर स्टुअर्ट मत्सिकेनेरी की जगह लेंगे, जो अब सहायक कोच के रूप में काम करेंगे, जबकि लालचंद राजपूत राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे।”
क्लूजनर ने इससे पहले 2016 और 2018 के बीच जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था। कुछ समय पहले तक, वह अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच थे। इस बीच, जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड राष्ट्रीय टीम के लिए एक गेंदबाजी कोच और एक फिटनेस ट्रेनर की नियुक्ति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *