यूपी विधानसभा चुनाव : पांच बजे तक 54.18 प्रतिशत मतदान

0

लखनऊ, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें व अंतिम चरण के नौ जिलों की 54 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की 54 सीटों पर शाम 5:00 बजे तक 54.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि आजमगढ़ में 52.31 प्रतिशत, भदोही में 54.31 प्रतिशत, चंदौली में 59.54 प्रतिशत, गाजीपुर में 52.73 प्रतिशत, जौनपुर में 53.61 प्रतिशत, मऊ में 55.01 प्रतिशत, मिर्जापुर में 54.95 प्रतिशत, सोनभद्र में 56.86 और वाराणसी में 52.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *