खूंखार माओवादी अरुण कुमार भट्टाचार्य साथी समेत गिरफ्तार

0

गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। माओवादियों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने खूंखार माओवादी अरुण कुमार भट्टाचार्य को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से उन्नत किस्म का एक लैपटॉप सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
गुवाहाटी महानगर के पुलिस कमिश्नर हरमीत सिंह ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कछार के पाटीमारा चाय बागान के 16 नंबर लाइन से खूंखार माओवादी अरुण कुमार भट्टाचार्य (70) को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक अन्य माओवादी को भी गिरफ्तार किया गया है। अरुण कुमार भट्टाचार्य असम में माओवादी संगठन के लिए एक टीम बनाने की योजना से पहुंचा था। गिरफ्तार अरुण कुमार भट्टाचार्य के खिलाफ राज्य के बाहर लगभग 200 प्राथमिकी दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि अरुण कुमार भट्टाचार्य के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई थी। गिरफ्तार आरोपित के पास से उन्नत किस्म का एक लैपटॉप सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार माओवादी अरुण कुमार पश्चिम बंगाल के हावड़ा का रहने वाला है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *