केन्द्र व प्रदेश सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान : रणबीर गंगवा

0

महिलाओं को टिकट देने की पैरवी करेंगे : सुमित्रा चौहान
हिसार, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आजाद नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान एडवोकेट ने महिलाओं के स्वाबलंबन तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के निकाय मंत्री व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने की बात कही। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना परमार, प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला हिसार की प्रभारी राजबाला श्योराण, झज्जर की जिला अध्यक्ष नीना राठी, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सुनीता रेड्डू, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, महिपाल रेड्डू, प्रद्युमन जोशीला आदि ने संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं के उत्थान व प्रगति पर चर्चा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *