विधानसभा चुनावः उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 46.40 प्रतिशत मतदान

0

लखनऊ, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 46.40 प्रतिशत मतदान हुआ। चंदौली जिले में सबसे अधिक 50.75 प्रतिशत और वाराणसी में सबसे कम 43.90 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक आजमगढ़ में अपराह्न तीन बजे तक 45.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। भदोही में 47.50 प्रतिशत, चंदौली में 50.75, गाजीपुर में 45.56, जौनपुर में 47.18, मऊ में 46.86, मिर्जापुर में 44.66, सोनभद्र में 49.82 और वाराणसी में सबसे कम 43.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *