जेल से हो रही है हत्या, जेल मैनुअल का हो रहा है उल्लंघन : ढुल्लू महतो

0

रांची, 07 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि झारखंड में जेल मैन्युअल का उल्लंघन हो रहा है। जेल से रंगदारी मांगी जा रही है । जेल से हत्या कराई जा रही है। सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि धनबाद में तो लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं । व्यवसायियों को जेल से धमकाया जा रहा है। रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होनें सरकार से इसपर कठोर करवाई की मांग की।

जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की इस मामले पर सरकार गंभीर है और बहुत जल्द कार्यवाही होगी। राज्य के सभी जेलों में धार्मिक अनुदेशक एवं जेल विजिटर के रुप मे गैर सरकारी सदस्य को बहुत जल्द मनोनीत करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *