झारखंड के सात जिलों में खुले स्कूल, लौटी रौनक

0

रांची, 07 मार्च (हि. स.)। झारखंड के सात जिलों के स्कूल सोमवार से खुल गए। इन जिलों में रांची, देवघर, चतरा, सिमडेगा सहित अन्य जिले शामिल है। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक के बच्चे लगभग दो साल के बाद स्कूल पहुंचे और उत्साहित दिखे। स्कूलों में काफी रौनक रही। शिक्षक भी काफी उत्साहित दिखे और बच्चों का स्वागत भी किया। कई अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल पहुंचे हुए थे।

जानकारी के अनुसार लगभग दो साल बाद आज से रांची के सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गयी। वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची के संत अन्ना स्कूल, संत अलोइस स्कूल, संत जॉन स्कूल सहित अन्य स्कूल खुल गए हैं। स्कूल आने के बाद सभी विद्यार्थियों ने मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान कई स्कूलों में सैनिटाइजेशन का भी काम किया जा रहा था। कई बच्चे काफी दिनों बाद अपने दोस्तों से मिलकर काफी खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण के कारण राज्य में 17 मार्च 2020 से विद्यालयों में कक्षा संचालन बंद था। हालांकि निजी स्कूलों ने नए सत्र से सभी कक्षाओं के संचालन की घोषणा की है। सभी निजी स्कूलों में इस समय सत्र की फाइनल परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *