आजसू विधायक लंबोदर महतो ने दिया धरना

0

रांची 07 मार्च। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने विधानसभा के द्वार पर धरना दिया उन्होंने कहा कि सरकार 1932 के आधार पर स्थानीय नीति बनाने के काम में लापरवाही बरत रही है। जिस कारण युवाओं को रोजगार के अवसर से हाथ धोना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव में पिछड़ों को 27% आरक्षण देने के लिए भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन बाधित करने का प्रयास कर रही है। जगह जगह पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका जा रहा है। शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का उदाहरण है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *