सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनी गईं निर्मल चौधरी का गन्नौर में स्वागत

0

सोनीपत, 06 मार्च (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनी गईं विधायक निर्मल चौधरी का रविवार को गन्नौर में जनता ने जोरदार स्वागत किया। सांसद रमेश कौशिक की अगुवाई में विधायक को खुली जीप में बैठाकर जीटी रोड पर गन्नौर के प्रवेश द्वार से उनके आवास तक नाचते-गाते ले जाया गया। गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही लोगों ने फूल बरसाए और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
सासंद रमेश कौशिक ने विधायक निर्मल चौधरी के साथ गन्नौर की जनता को बधाई दी। विधायक निर्मल चौधरी ने सांसद रमेश कौशिक तथा हलकावासियों का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि निर्मल ने कोरोनाकाल में ऑक्सीजन का विशेष प्रबंध करने के साथ एक हजार परिवारों को नि:शुल्क राशन की व्यवस्था की थी। विधानसभा की शिक्षा, जनस्वास्थ्य और अन्य कमेटियों में उनकी उपस्थिति 99 प्रतिशत रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *