मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट के सर्वे में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत : बसंत झा

0

सहरसा,06 मार्च (हि.स.)।उत्तर प्रदेश चुनाव में वैसे तो कई चैनल एवं सर्वे एजेंसियों ने सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, किंतु अधिकांश सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार व्यक्त किए गए हैं। वही अब तक के सबसे सटीक एवं चौकाने वाले अप्रत्याशित सर्वे रिपोर्ट देने वाले मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने उत्तर प्रदेश में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया है।

मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट के सीईओ बसंत कुमार झा ने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा अब तक किए गए सभी सर्वे शत प्रतिशत सही साबित हुए हैं।जिसमें लोकसभा चुनाव सहित पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर जो सर्वे रिपोर्ट पेश की थी। प्रायः सत्य ही साबित हुआ। श्री झा ने बताया कि इस बार यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 280 सीट वही समाजवादी पार्टी को पचासी से 98 सीट मिलने के का दावा प्रस्तुत किया गया है।वही आरएलडी को पांच से आठ सीटें तथा ओमप्रकाश राजभर की हारने की रिपोर्ट दी है।

बसपा में आनंद कुमार को प्रभावशाली होने की बात बताई है।उन्होंने बताया कि अब तक छह चरण की चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वही अंतिम चरण के मतदान सोमवार को संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि हमारे सर्वे टीम के सदस्यों द्वारा विगत छह चरण में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता दीदी को पुनः सत्ता हासिल करने की रिपोर्ट दी थी जो शत-प्रतिशत सही साबित हुआ। हालांकि इस संबंध में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी लगभग 80 सीटें मिलने का पूर्वानुमान किया था।जिसमे भाजपा को 77 सीटे मिली।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मतदाताओं के द्वारा व्यक्त किए गए विचारों से हमारे सदस्य सटीक पूर्वानुमान लगाने में सही साबित हुए हैं। ज्ञात हो कि जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के दौरमा गांव निवासी झा दिल्ली में रहकर अपनी टीम द्वारा सभी चुनाव के लिए सर्वे कराती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा के साथ-साथ हमारे सर्वे टीम द्वारा नगर निगम नगर परिषद सहित अन्य स्थानीय निकाय चुनाव में भी उम्मीदवारों के लिए सर्वे करती है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में नगर निगम से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी संपर्क कर सकते हैं।उन्होंन अन्य चार राज्यों मे पंजाब, मणिपुर, गोवा एवं उत्तराखंड में भी भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का दावा जताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *