इटावा: पेशी पर ले जाते समय हेड कॉन्स्टेबल के हाथ से हथकड़ी छुड़ाकर कैदी फरार

0

इटावा, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में जिला कारागार में बंद कैदी को झांसी में पेशी के लिए ले जाते समय कैदी सिपाही के हाथ से हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद कॉन्स्टेबल की तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियुक्त सौरभ सक्सेना जो कि औरैया जनपद में लूट के मुकदमे के चलते इटावा जिला कारागार में बंद था। कैदी सौरभ सक्सेना को झांसी में न्यायालय में पेशी के लिए हेड कॉन्स्टेबल अतर सिंह जिला कारागार से लेकर झांसी लेकर जा रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन के पास सैय्यद बाबा की मजार के पास से कैदी हेड कॉन्स्टेबल के हाथ से हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया है। सूचना मिलने पर कैदी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *