यूक्रेन से वतन वापसी के बाद बेटियों के घर पहुंचते ही लगे भारत माता के जयकारें

0

सुलतानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। यूक्रेन से जब वतन वापसी के बाद बेटियां अपने घर पहुंची तो एक बार फिर गुंजा, भारत माता की जय,। आतिश बाजियों के बीच बेटियों का परिवार सहित जिले वासियों ने भव्य स्वागत किया।
जिले की दो बेटियां शनिवार की रात यूक्रेन से अपने शहर पहुंची। पहले से ही स्वागत में पलक बिछाए परिवार सहित पूरा शहर उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। एक तरफ जहां बेटियों के स्वागत में आतिशबाजी होने लगी तो वहीं, दूसरी तरफ भारत माता के जयकारे के साथ मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। बेटियो के चेहरों पर खुशी के आंसू छलक पड़े।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी की रहने वाली छात्रा महिमा सिंह और निराला नगर की रहने वाली शुभांगी सिंह यूक्रेन में रहकर मेडिकल की शिक्षा ले रही थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वहां बदले हालात के बीच इन बेटियों को वहां मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा।
शुभांगी सिंह ने बताया कि अपने वतन परिवार में पहुंच कर बहुत खुशी महसूस हो रही है। मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मुसीबत में बहुत बड़ा सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि हम यूक्रेन के कीव में थे। 28 फरवरी को सुबह 8 बजे हम अपने हॉस्टल से निकले थे। उन्होंने कहा अभी भी बहुत से छात्र वहां फंसे हैं उन्हें जल्द से जल्द लाया जाये। कहा कि जहां वे लोग थी वहां पर पानी और लाइट नहीं है। लड़कियों के साथ तो फिर भी ठीक है, लेकिन लड़कों के साथ बहुत समस्या है। बॉर्डर पर हम 09 से 10 घंटे तक खड़े रहना पड़ा। बॉर्डर पर आने के बाद खाने-पीने की कोई समस्या नही हुई।
महिमा सिंह सिंह ने बताया कि वह कीव में थी। उसने व शिवांगी ने दोनों ने एक साथ सफर किया है। हम दोनों की एक ही प्रकार की समस्या रही। एक साथ होने के कारण आपस में आत्मविश्वास बना हुआ था। एक हफ्ते की संघर्ष यात्रा के बाद अपने घर पहुंचने के बाद बड़ी खुशी महसूस हो रही है। बताया कि घर पहुंचने पर एक तरफ खुशी है तो दूसरी तरफ इस बात की भी चिंता है कि आगे की पढ़ाई का क्या होगा। देश की हालत अच्छी ना होने के कारण यूक्रेन के छात्रों का भविष्य कहां जाएगा एक चिंता का विषय बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *