कानपुर देहात : अवैध कब्जे का विरोध करने पर पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की हत्या

0

कानपुर देहात, 06 मार्च (हि.स.)। भोगनीपुर थानाक्षेत्र में सरकारी जमीन में कब्जा कर रहे लोगों को मना करने पर बीती रात को पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुखरायां कस्बे में राजेंद्र नगर मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता राजेश तिवारी के बेटे अम्बरेश तिवारी (30) भाजपा नेता थे। इसके पहले वो भारतीय जनता युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। शनिवार बीती रात को अम्बरेश अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से सघन क्षेत्र विकास समिति की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बस्ती के लोग सरकारी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर कब्जा कर रहे थे। जिसका विरोध अम्बरेश ने कर दिया, इस पर बस्ती के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। ईट, पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। जैसे ही सूचना परिजनों को मिली मौके पर परिजन समेत कई भाजपा नेता पहुंच गए। अम्बरेश को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अम्बरेश की हत्या के बाद गुस्साएं भाजपा नेताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी पर हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के आदेश पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *