पुलिस महानिदेशक ने दिए व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश

0

देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। पुलिस प्रशासन अपनी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाना चाहता है। इस संदर्भ में पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के मुख्यालयों में संचालित होने वाले अभियानों की समीक्षा की।
पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने निर्देश दिया है कि लावारिश वाहनों के निस्तारण के सम्बन्ध में जनपदों की समीक्षा में पाया गया कि लावारिश वाहनों के निस्तारण में आशातीत सफलता नही मिली है जिस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए अशोक कुमार ने इस संदर्भ में जनपद प्रभारियों के अतिरिक्त परिक्षेत्र स्तर भी ध्यान देने के निर्देश दिया। इसी प्रकार इनामी अपराधियों गिरफ्तारी न होने पर उनकी इनामी राशि बढ़ाने के निर्देश पूर्व में देने पर जनपदों द्वारा इस पर आवश्यक कार्रवाई नही की है। इस पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस प्रमुख ने अज्ञात शवों की शिनाख्त सम्बन्धी अभियान में तेजी लाने तथा आने वाली समस्याओं के समाधान को प्राथमिकताओं में शामिल करने का आग्रह किया। इसी प्रकार 1930 के अधिक प्रचार एवं प्रसार अपेक्षा की ताकि लोग साइबर ठगी से बच सके। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक चालान करने में ई-चालान मशीन का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए। 10 मार्च को मतगणना के संदर्भ में चुनाव आयोग की दिशा निर्देशों का अक्षरक्ष: पालन किया जाए और व्यवस्था पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिवसों में आने वाले त्यौहारों प्रमुखत: होली एवं मेलो यथा पूर्णागिरी मेले के सकुशल समापन हेतु कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों को पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिया जाये।
पुलिस प्रमुख ने जनपदों में कार्यरत साइबर सेल को अधिक प्रभावी बनाते हुए इस सैल में सुयोग्य कुशल एवं इच्छुक कर्मियों को तैनात करने तथा उनके अधिकारों में बढ़ोत्तरी की बात कही।
इस अवसर पर बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, पीवीके प्रसाद, वी मुरूगेशन, संजय गुन्ज्याल, मुख्तार मोहसिन, पी. रेणुका देवी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *