युवा मोर्चा संगठन के लिए सीखने की पाठशालाः राणा

0

यमुनानगर, 04 मार्च (हि.स.) । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह जगाधरी मे पदाधिकारियों की बैठक ली। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संवाद में बताया कि मेरा 10 वर्षों का अनुभव रहा है। युवा मोर्चा संगठन के लिए कार्य सीखने कि पाठशाला है।
उन्होंने कहा कि संगठन के रचनात्मक ढांचा कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पदासीन किया जाता है। निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता प्रदेश व देश का नेतृत्व करते हैं। मेरे वर्ष के कार्यकाल में मोर्चा के द्वारा अनेकों कार्यक्रम किए गए जिसमें तिरंगा यात्रा व नेताजी सुभाष चंद्रबोस जयंती की प्रशंसा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाशखड़ ने भी की है।उन्हाेनें कहा कि बीते कोरोना काल में युवा मोर्चा के द्वारा किए कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने युवा मोर्चा में बीते अपने कार्यकाल का अनुभव साझा कर युवाओं को राष्ट्रप्रेम को प्रेरित किया।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यूक्रेन में फसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत किए गए विश्व प्रशंसनीय कार्य के लिए मां भारती का ऋणी बताया। विश्व में भारत का लोहा माना और हमें संगठन के द्वारा आदेशित सभी कार्यों को निरंतर निस्वार्थ भाव के साथ करते रहना है। बैठक में बडी संख्या में जिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *