नई अनाज मंडी में स्काडा जलघर से पानी की आपूर्ति शुरू

0

हिसार, 04 मार्च (हि.स.)। सिरसा रोड स्थित ग्रेन मार्केट के व्यापारियों की बहुत ही पुरानी मांग पर स्काडा जल घर से घरों व प्रतिष्ठानों को जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का आभार प्रकट किया है।
मंडी के व्यापारी नरेश सिंगल, छबील दास केडिया, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन केडिया, पार्षद कविता केडिया, वेद जैन, अनिल जैन, नंदकिशोर डाबड़ा, बलवान मोदी, रोहित मोदी, सतप्रकाश अग्रवाल, मुनीश बंसल, साधुराम बंसल, टीनू बाली, नरेश खारिया, अनु बिजल, राम अवतार, अशोक गुप्ता, वेद पुठी वाला, रघुनाथ गोयल, राजीव डाबड़ा, अमर गोयल व शिव गोयल व अन्य व्यापारियों ने शुक्रवार को खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *